ट्रेनें कैंसिल और स्कूल बंद, तट खाली, 2 दिन बाद आ रहा है तूफान, 2 राज्य अलर्ट मोड पर

नई दिल्ली. भारत के मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार की शाम को कहा है कि बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर दबाव का क्षेत्र 3 दिसम्बर को एक चक्रवाती तूफान में बदल जायेगा। जिसके परिणामस्वरूप तमिलनाडू के उत्तरी तटीय जिलों और आतंरिक हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी वर्षा होगी।
4 दिसम्बर की सुबह तूफान-आईएमडी
आईएमडी ने अपने नये बुलेटिन में कहा है कि 4 दिसम्बर की सुबह तक तूफान दक्षिण आंध्रप्रदेश और निकटवर्ती उत्तरी तमिलनाडू तटों से होते हुए पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जायेगा और इसके बाद, यह लगभग उत्तर की ओर, लगभग समानांतर ओर दक्षिण आंधप्रदेश तट की ओर बढ़ेगा और 5 दिसम्बर की दोपहर के दौरान नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंधप्रदेश तट को पार करेगा।
100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवाती गतिविधि के कारण 80-90 किमी प्रति घंटे से लेकर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यहां क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के उप महानिदेशक एस बालचंद्रन के अनुसार, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, रानीपेट, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम और कुड्डालोर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 2 दिसंबर की रात से 4 दिसंबर तक दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चल रही तेज़ हवाओं के 60-70 किमी प्रति घंटे से
लेकर 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. इसके बाद, यह धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *