काउंटिंग से पहले कांग्रेस का हंगामा, उज्जैन में डाक मत-पत्र पेटी की सील टूटी मिली
उज्जैन. विधानसभा चुनाव की काउंटिंग से एक दिन पहले उज्जैन में हंगामा हो गया। कांग्रेस ने डाक मत-पत्रों की पेटी के ताले पर सील नहीं होने पर धांधली का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर कुमार प्ररूषोत्तम से इसकी शिकायत कर जांच की मांग की है।

