येरूशलम में आतंकी हमले में 3 इजरायली की मौत 6 घायल

नई दिल्ली. इजरायल और हमास में जारी अस्थाई सीजफायर के बीच येरूशलम में आतंकी हमला हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि 2 हमलावरों ने येरूशलम मे अंधाधुंध गोलीबारी कर दी है। इस हमले में 3 इजरायली नागरिकों की मौत हो गयी है। पुलिस ने बताया है कि यह आतंकी हमला गुरूवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7.40 बजे हुआ है। पुलिस के अनुसार विजमैन स्ट्रीट पर 2 फिलिस्तीनी हमलावर गाड़ी से बाहर निकले और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी है। इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गयी है। 6 लोग घायल बताये गये हैं। जिनमें से 2 हालत नाजुक है। हमलावरों पर तुरंत ही 2 आर्फ ड्यूटी सैनिकों और एक हथियारबंद नागरिक ने भी हमलावरों पर जवाबी फायरिंग कर दी। इसमें दोनों ही आतंकी मारे गये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *