सिंधिया कन्या विद्यालय में दो दिवसीय समारोह साक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय मूटकोर्ट का हुआ भव्य शुभारम्भ

ग्वालियर -सिंधिया कन्या विद्यालय में दो दिवसीय समारोह साक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय मूट कोर्ट का भव्य शुभारम्भ हुआ। यह समस्त कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्य श्रीमती निशि मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ| इस 2 दिवसीय कार्यक्रम में भारत और विदेश से मेजबान टीम सहित 18 प्रतिष्ठित विद्यालयों कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र- छात्राओं को क़ानून के प्रति सजग करना है। मूटकोर्ट में, छात्रों को वकीलों की तरह काम करने, दलीलें देने और मामले पेश करने का मौका मिलता है, जैसे वे अदालत कक्ष में करते हैं।सांस्कृतिक कार्यक्रम कि श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए सिंधिया कन्या विद्यालय की 5 छात्राओं क्रमशः अनन्या, जयति, श्रीपर्णा तथा सिद्धि द्वारा लीगल स्टडीज, साइकोलॉजी 2611 कसाव घटना को दर्शाते हुए नृत्य प्रस्तुत किया गया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा – “ अच्छे इंसान बनिए तो देश स्वयं अच्छा बन जायेगा। हमेशा से मूट कोर्ट कॉलेजेस और यूनिवर्सिटीज में होता है, पहली बार सिंधिया कन्या विद्यालय ने यह पहल की है और छात्र- छात्राओं को लॉयर तथा जज बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जज को निर्णय देने से पहले 5 सिद्धांतों का ध्यान रखना चाहिए क्रमशः वकील की बात विनम्रता से सुनें, निष्पक्ष रहना, सोच-समझकर उत्तर दें, उत्कृष्टता के लिए काम करें, शुभ निर्णय लें।“
तत्पश्चात 18 विद्यालयों से आये समस्त छात्र- छात्राओं की 34 टीम बनायीं गयी प्रत्येक टीम में 3 मेंबर थे, दो स्पीकर और एक रिसर्चर। 17 टीम पक्ष में तथा 17 विपक्ष में रहीं। आज सभी टीमों का पहला राउंड हुआ। इसमें से 4 टीमें सेमी- फाइनल में जाएँगी। सेमी- फाइनल तथा फाइनल 1 दिसंबर को होगा। शाम को 3-30 बजे समापन समारोह होगा। जिसमें पुरूस्कार वितरित किये जायेंगे। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस (सेवानिवृत्त) एनके मोदी 1 दिसंबर को समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
सिंधिया कन्या विद्यालय में इस कार्यक्रम की प्रभारी सुश्री उर्वशी पांडे हैं। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा, प्रोफेसर सत्य प्रसून, श्रीमती सरस्वती विद्यानाथन और सौम्या माहेश्वरी और अजय महाजन भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्या- श्रीमती निशी मिश्रा, मीडिया प्रभारी – श्रीमती वैशाली श्रीवास्तव, श्रीमती कविता पिल्लई, श्रीमती श्वेता चौधरी, श्रीमति सुनीता सक्सेना, श्रीमती गीता कोहली तथा समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *