चीन में फैली बीमारी से MP में भी अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
भोपाल. चीन में छोटे बच्चों में फैल रही बीमारी निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू को लेकर मध्य प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क किया है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा के लक्षणों पर नजर रखने को कहा है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के बाद प्रदेश सरकार ने भी सभी जिलों को सतर्कता और निगरानी बढाने के निर्देश जारी किए है।
इन्फ्लूएंजा फ्लू
सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया राजधानी सहित प्रदेशभर के जिलों में अभी तक बच्चों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू का कोई मामला नहीं आया है लेकिन सावधानी के तौर पर सभी जिलों के अस्पतालों में विशेष निगरानी रखने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। सभी जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश मिले हैं कि जिलों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू रोगियों के उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड ऑक्सीजन बेड आईसीयू बेड वेंटीलेटर ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जाए।
