मेरे पापा ने 41 मजदूरों की जान बचाई, मैं बहुत खुश हूं, रैट माइनर्स के परिजन

उत्तराखंड. उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल हादसे में 17वें दिन के बाद 41 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में रैट माइनर्स की मेहनत को खूब सराहा जा रहा है। इन रैट माइनर्स को प्रायवेट कंपनी ट्रेचलेस इंजीनियरिंग सर्विसेज की तरफ से बुलाया गया था। दिल्ली के खजूरी खास इलाके में कुछ रैट माइनर्स के परिवार रहते हैं। इनके एक परिवार ने बताया है।


आपको बता दें कि दीवाली की सुबह यानी 12 नवम्बर को उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड की वजह से सुरंग में काम करने वाले 41 मजदूर अंदर फंसे गये थे। इन मजदूरों को निकालने के लिये 17 दिन तक रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन में एक समय ऐसा भी आया। जब सारी मशीनें फेल हो गयी थी। लेकिन, चट्टान को चीरने में मानव का साहस काम आया है। कुल 12 रैट माइनर्स की टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर 741 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया।


सुरंग बनाने में एक्सपर्ट हैं रैट माइनर्स
आपको बताते चले कि रैट माइनर्स में शामिल लोग पाइपलाइन मजदूर है और दिल्ली जल बोर्ड और गैस का काम करते हैं। इसलिये यह जमीन के अन्दर सुरंग बनाने में माहिर माने जाते हैं। नसीम के परिजनों ने बताया है कि नसीम जिस दिन रेस्क्यू ऑपरेशन का हिस्सा बनने गये थे। उस दिन उनके घर में 2 बहनों की शादी थी। लेकिन, सामने फर्ज आया तो घर छोड़कर चले गये थे। परिवार बाले इस बात से खुश है कि उनका बेटा हीरो बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *