कार्यवाहक पदोन्नति आदेश मार्च से हैं पेंडिंग, पदोन्नति की फाइल 8 महीने से अटकी
भोपाल. मध्यप्रदेश के वन महकमे में एक रेंजर के पास से 4 से 5 फॉरेस्ट रेंज का प्रभार अधिकारियों ने सौंप रखा है। जबकि लगभग 450 डिप्टी रेंजर कार्यवाही रेंजर बनने के लिये शासन के आदेश का इंतजार है। इस दौरा प्रमोशन पाने और सेवानिवृत्ति के पहले अपने नाम के साथ रेंजर पदनाम लिखवाने की उम्मीद पाले 30 से ज्यादा डिप्टी रेंजर रिटायर भी हो गये है।
रेंजर की पदोन्नति में कोई परेशानी नहीं
वन अधिकारियों के अनुसार फील्ड में पदस्थ रेंजर सबसे अधिक कमाई वाला पद होता है, इसलिये इस पद पर काबिज अधिकारी पदोन्नत नहीं होना चाहते और वरिष्ठ अधिकारी इनसे मिलकर निचले स्तर से प्रमोट होने वाले डिप्टी रेंजर्स को पदोन्नत होने से रोक रहे हैं। वन महकमे द्वारा वन रक्षकों को पदोन्नत कर वन पाल बना दिया गया। रेंजर्स को एसडीओ फारेस्ट बना दिया। लेकिन डिप्टी रेंजर्स को रेंजर नहीं बनाया जा रहा है। इसके अलावा विभाग में अपर लेवल के पदों पर भी पदोन्नति देने में कोई कमी नहीं रखी जा रही है। यह अधिकारी भी समय पर पदोन्नत हो रहे हैं।
इसलिये छोड़ना चाहते नहीं रेंज
वन अधिकारियों के मुताबिक रेंजर को हर माह लाखों रूपये की अतिरिक्त कमाई होती है। इस वजह से वह पद नहीं छोड़ना चाहते हैं। वरिष्ठ अधिकारी उन्हें इन पदों पर बनाये रखने में सहयोग कर रहे हैं। अभी अगले माह 31 दिसम्बर के बाद से फायर लाइन कटिंग होने वाली है। इसके लिये हर साल भारी भरकम फंड विभाग जारी होता है। इसलिये अधिकारी इस पद पर बने रहना चाहते हैं। दूसरी तरफ ओर कुछ डिप्टी रेंजर ऐसे भी सामने आये हैं जो 2014 में रेंजर बनने की पात्रता रख रहे थे। इस दौरान पदोन्नति में हुई देरी के बाद 2016 से पदोन्नति ही रोक दी गयी और इसके बाद से 7-7 तक का समय निकल गया है पर ये डिप्टी रेंजर ही बने रहने को मजबूर हैं।
बस नाम शार्टलिस्ट कराते हैं अफसर
अफसरों की मिलीभगत से अटकी कार्यवाहक प्रभार देने की पदोन्नति सूची को अपडेट कराने का काम भी इस दौरान अधिकारियों ने किया है। मार्च से अब तक तीस से अधिक डिप्टी रेंजर रिटायर हो गए हैं तो उनके नाम शार्ट लिस्ट कराने का काम भी कराया गया है और अब सब कुछ कम्प्लीट होने के बाद भी फाइल को पेंडिंग रखने का काम किया जा रहा है। इसके चलते 452 पात्र डिप्टी रेंजर्स को कार्यवाहक पदोन्नति मिलने में देरी होती जा रही है।
