भिंड कलेक्टर हटाने की मांग, चुनाव आयोग से की शिकायत

भिंड. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बाद अब सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। चुनाव का परिणाम आने से पहले राज्य के राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैल गई है। ग्वालियर चंबल क्षेत्र की लहार विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर गोविंद सिंह ने भिंड कलेक्टर पर लहार में कांग्रेस को टारगेट करने का आरोप लगाया है साथ ही उन्हें हटाने का भी मांग की है।
भिंड कलेक्टर को हटाने की मांग
भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की गई है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश में बडी तादाद में अधिकारी-कर्मचारी बीजेपी के एजेंट के रूप् में काम कर रहे है। भिंड कलेक्टर काउंटिंग में गडबड कर सकते है इसीलिए इन्हें हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कलेक्टर के खिलाफ लहार में कांग्रेस को टारगेट करने का आरोप भी लगाया है।
सीएस इकबाल सिंह पर भी आरोप
गोविंद सिंह ने इस मामले में मुख्य सचिव इकबाल सिंह पर भी निशाना साधा है और कहा कि भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को सीएस इकबाल सिंह का संरक्षण प्राप्त है और यह सब कुछ उनके ही इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले ही उन्होंने सीएस को हटाने के लिए मांग उठाई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *