GWALIOR में निजी बसों का सड़क के दोनों तरफ कब्जा

ग्वालियर. बहोडापुर क्षेत्र स्थित मानसिक आरोग्यशाला के पास वैध बस स्टैंड न होने के बाद भी सडक किनारे बसों को खडा कर सवारियों को भरा जा रहा है। सडक के दोनों तरफ बसें खडे रहने से आवागमन प्रभावित होता है। सडक किनारे बसों के खडे रहने की जानकारी होने के बाद भी पुलिस, प्रशासन के अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे है। ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात दिलाने के नाम पर अब तक सिर्फ ऑपचारिकता की गई है। ट्रैफिक सुधार को लेकर प्रशासन, पुलिस और नगर निगम कोई प्रयासरत नहीं है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड रहा है। मानमाने तरीके से बसों को खडा कर सवारियां ढोने वाले बस आपरेटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने से शहर के विभिनन स्थान अवैध बस स्टैंड बन गए है। आमखो बस स्टैंड को झांसी रोड पर शिफ्ट करने के बाद भी प्रशासन यहां से बसों का संचालन पूरी तरह से बंद नहीं करा पाया है। कंपू क्षेत्र में आज भी बस ऑपरेटर जगह-जगह बसों को खडा कर सवारियां भरने के साथ सामान की लोडिंग-अनलोडिंग करते है।
विभागों में नहीं तालमेल
सड़क पर अवैध तरीके से खडी होने वाली बसों पर कार्रवाई करने विभागों में तालमेल नहीं है। पुलिस परिवहन विभाग और परिवहन विभाग पुलिस का सहयोग न मिलने की बात कहकर पल्ला झाड लेते है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पडता है। शहर में करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर बसें सडक किनारे खडी रहकर सवारियों को भरने का काम करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *