22 दिसम्बर तक मस्जिदों से हटाये जायेंगे लाउडस्पीकर
नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश की योगी सरकार अब लाउडस्पीकर के खिलाफ अभियन चला रही है। मंदिर-मस्जिद और जगह-जगह लाउडस्पीकर को चेक किया जा रहा है और अगर इनकी आवाज तय मानक से ज्यादा निकलती है तो एक्शन लिया जा रहा है। यूपी सरकार का लाउडस्पीकर के खिलाफ यह एक्शन सुबह 5 से 7 बजे तक चलता हैै और शाम को भी कुछ समय के लिये चेकिंग की जाती है 23 नवम्बर से यह अभियान शुरू हो गया है और 22 दिसम्बर तक चलेगा।
यूपी सरकार की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि अब तक प्रदेशभर में 61,399 लाउडस्पीकर को चेक किया गया जा चुका है। इनमें से 7,288 लाउडस्पीकर की आवाज कम करवाकर मानक के अनुसार कराई गयी। जबकि 3,228 लाउडस्पीकर को हटवा दिया गया है।
