नंदोई करता था छेड़खानी, महिला ने कराई FIR दर्ज
ग्वालियर. एक महिला ने अपने नंदोई द्वारा आये दिन की छेड़छाड़ का खुलासा कर दिया है। महिला ने नाटक में देखी गयी तरकीब को अपनाते हुए छेड़छाड़ करते हुए अपने नंदू का मोबाइल पर वीडियो बना लिया और करीब एक माह से महिला से छेड़छाड़ कर रहा था। घटना कंपू थाना क्षेत्र के ललितपुर कॉलोनी के शंकर चौक की है। इससे पहले पीडि़ता ने इसकी शिकायत अपनी ननद और पति से की थी। लेकिन उन्होंने विश्वास नहीं किया और पीडिता को चुप करा दिया था। लेकिन महिला इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी और नंदोई की सारी हरकतों का वीडियो बनाकर पोल खोल दी और थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लीं।
क्या है पूरा मामला
ललितपुर कॉलोनी शंकरचौक 30 वर्षीय महिला बीते रोज थाने पहुंची और शिकायत की है कि उसका नंदोई डब्बू उर्फ सुरेश उर्फ भगत सिंह पिछले एक माह से उससे छेड़छाड़ कर रहा था। जिसकी शिकायत उसने अपनी ननद और पति से की मगर उन्होंने विश्वास नहीं किया। जब भी मौका मिलता नंदोई उससे छेड़छाड़ करता था। उससे परेशान होकर वह बचने का उपाय सोच रही थी कि तभी टीवी में उसने देखा कि बहनोई द्वारा साली से छेड़छाड़ करने पर उसकी पोल खोलने के लिए साली ने बहनोई का वीडियो बनाया था। आइडिया मिलते ही जब उसका नंदोई आया तो उसने अपना मोबाइल कमरे में वीडियो ऑन कर छिपाकर रख दिया और उस जगह जा बैठी जहां पर उसकी रिकॉर्डिग हो सके। अपनी आदत के चलते वह आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। पीडि़ता समझाने का प्रयास कर रही थी और वह उसे 5 हजार रुपए देकर खुश करने की कहता रहा। वारदात का शिकार पीडि़ता ने शोर मचाया परिजन आ गए और हर बार की तरह उसने आरोप लगाए, लेकिन किसी ने विश्वास नहीं किया तो महिला छुपा हुआ अपना मोबाइल निकाल कर उसकी हरकतों का रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो अपने परिजनों को दिखाकर आरोपी की पोल खोल दी और थाने जा पहुंची।
नंदोई की तलाश में पुलिस
टीआई इंदरगंज का कहना है कि पीडि़त महिला नंदोई द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत की थी। महिला ने नंदोई का छेड़छाड करने का एक वीडियो भी दिखाया है। पीडि़त की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी। अािरोपी की तलाश की जा रही ह ैजल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
