मुंबई-दिल्ली रेलमार्ग पर 4.2 डिग्री का कर्व हटाने के लिए भैरोगढ़ यार्ड में डाला नया ट्रैक

रतलाम. मुंबई-दिल्ली रेलमार्ग पर वर्ष 2024 तक ट्रेनों की स्पीड 160 किमी प्रतिघंटा करने के लिए रतलाम मंडल में रतलाम-गोधरा रेलमार्ग पर भैरोगढ यार्ड में वर्षों पुराने कर्व संख्या 97 अप का रीअलाइनमेंट कर गति प्रबंध को समाप्त किया गया।
स्पीड कम होने से बढ जाता था ट्रैफिक
भैरोगढ यार्ड में किसी 616/15 से 615/19 के मध्य 4.2 डिग्री कर्व होने के कारण अप लाइन पर 60 किमी प्रतिघंटा का गति प्रतिबंध था। इससे ट्रेनों की संरक्षा के साथ ही स्पीड कम होने से रतलाम-गोधरा खं डमें ट्रैफिक भी बढ जाता था। अब इस ट्रैक पर भी ट्रेनों की स्पीड बढाई जा सकेगी।
चुनौतीपूर्ण कार्य था
दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों यात्री एवं मालगाड़ियों के आवागमन के बीच भैरोगढ़ यार्ड रिमाडलिंग एवं इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग कार्य पूरा करना काफी चुनौतीपूर्ण था। रेलमंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि रतलाम रेलमंडल प्रशासन के टीडब्ल्यूओ शाखा ने 21 नवंबर को कार्य प्रारंभ कर सात दिन में रविवार को पूरा कर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *