सर्व ब्राह्मण महासभा ग्वालियर की युवा इकाई द्वारा ‘वास्तु: मिथक एवं सत्य’ विषय पर संगोष्ठी 

ग्वालियर सर्व ब्राह्मण महासभा, की युवा इकाई द्वारा 26 नवम्बर प्रेमनगर स्थित राधे राधे बैंक्वेट हॉल पर ‘वास्तु: मिथक एवं सत्य’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संचालक अमित उपमन्यु ने मिथकों को परिभाषित करते हुये बिलासपुर से आये वास्तुविद एवं सुप्रीम कोर्ट के अभिभाषक एड. प्रसून चतुर्वेदी की बहुआयामी रचनात्मकता का परिचय देते हुये कार्यक्रम की शुरुआत की।
वक्ता ने वास्तुशास्त्र की बारीकियों और आधुनिक परिप्रेक्ष्य में मिथकीय प्रसंगों के अनुप्रयोग के बारे में विस्तार से समझाया। तत्पश्चात लोगों की वास्तु संबंधी शंकाओं के समाधान का सत्र चला। सर्व ब्राह्मण महासभा ग्वालियर के संयोजक डॉ. अशोक मिश्रा, अध्यक्ष इंजी. राजेश नायक एवम रामनारायण मिश्रा, हेमन्त भारद्वाज, आरडी रिछारिया, राम पाठक द्वारा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न देकर एड. प्रसून चतुर्वेदी को सम्मानित किया। युवा सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज स्वागत एवम आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर समाज के प्रमोद बित्थरिया डॉ. अनिल शर्मा रवि आनंद गौड़, वासुदेव शर्मा, लोकेश चतुर्वेदी, आलोक तिवारी, ध्रुव चतुर्वेदी, रोहित पाठक, अविनाश पाठक आदि बिप्र बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *