चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को भेजा कारण बताओ नोटिस
नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पीएम मोदी पर निशाना साधने वाली पनौती, जेबकतरा और कर्जमाफी वाली टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राहुल ने मंगलवार को 21 नवंबर को बाडमेर के बायतु और उदयपुर के वल्लभनगर में जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि पीएम मतलब पनौती मोदी। अच्छा खास लडके वर्ल्ड कप जीत रहे थे यह अलग बात है हरवा दिया।
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की थी और कहा था कि एक वरिष्ठ नेता के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना अशोभनीय है। इसके बाद चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को याद दिलाया कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट नेताओं को राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ झूठे आरोप लगाने से रोकती है।
