तेलंगाना में निजी इंडोर स्टेडियम गिरने से 2 मौत 10 घायलों उपचार जारी

रंगारेड्डी. तेलंगाना प्रदेश के रंगारेड्डी जिले के मोइनाबाद में एक निर्माणाधीन निजी इन्डोर स्टेडियम गिरने से 2 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। शेष घायलों का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
राजेन्द्रनगर के डीसीपी जगदेश्वर रेड्डी ने बताया कि एक निर्माणाधीन निजी इन्डोर स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा था। इस बीच छत गिरने की वजह से 2 लोगों मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 10 घायल हो गये। एक शव मौके से बरामद कर लिया गया है और अधिकारी मलबे से दूसरे शव को निकालने का प्रयास कर रहे है। घायलों को निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है जहां पर उनका उपचार जारी है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *