भोपाल में मंत्री के बंगले पर कर्मचारी ने किया सुसाइड
भोपाल. कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा के बंगले पर उनके एक कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। देखरेख का काम करने वाले रमेश रजक (58) को जहरीला पदार्थ खाने के बाद जेपी अस्पताल ले जाया गया। वहां से हमीदिया रैफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
