राजस्थान सीमा से लगे गांव में 23 से 25 नवंबर तक शराब ब्रिकी पर प्रतिबंध
मंदसौर. कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव ने बताया कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते राजस्थान सीमा से लगे मंदसौर जिले के गांवों में 3 किमी की परिधि मे शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान सीमा से लगे मंदसौर जिले के गांवों में 23 नवंबर को शाम 6 बजे से 25 नवंबर को मतदान समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है। शुष्क दिवस अवधि के दौरान मंदसौर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में शराव की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।
3 दिसंबर को रहेगा शुष्क दिवस
वहीं विधानसभा चुनाव की 3 दिसंबर मतगणना को द्रष्टिगत रखते हुए कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने संपूर्ण दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवस अवधि के दौरान जिले की समस्त कंपोजिट मदिरा दुकाने, मदिरा गोदाम, रेस्टोरेंट बार, पर्यटन बार, होटल बार, वाइन आउटलेट और देशी मदिरा स्टोरेज भंडारागार को बंद रखकर क्रय-विक्रय प्रतिबंधित किया गया है।
