कांग्रेस ने भाजपा को लाभ पहुंचाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की सूची मांगी
भोपाल. मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों से चुनाव में गडबड़ी करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के नाम मांगें है। इसमें दिमनी से कांग्रेस प्रत्याशी ने पुलिस अधिकारियों के नाम कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को भेज दिये है। अगर कांगेस की सरकार बनती है तो दिमनी चुनाव में लगे पुलिस अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। रविवार को प्रत्याशियों के नाम भेजे पत्र में कहा है कि मतदान के दिन प्रदेश कांग्रेस के कंट्रोल रूम में कुछ अधिकारी और कमचारियों को लेकर नियम विरूद्ध कार्य करने की बात सामने आई थी। जिसमें भाजपा को लाभ पहुंचाने संबंधी शिकायतें मिली थी।
पत्र में आगे लिखा है कि आपके विधानसभा क्षेत्र में भी इस तरह का कार्य किया गया है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी का नाम पद समेत पूरी जानकारी 30 नवम्बर तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भेजें। इससे पहले शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी कह चुके हैं। वह प्रत्याशियों से रिपोर्ट मंगवा रहे हैं कि अधिकारियों का चुनाव में क्या रूख रहा।
