भिंड की छात्रा का ग्वालियर से दिनदहाड़े में किडनैप किया

ग्वालियर. बाइक सवार दो युवकों ने भिंड की एक छात्रा को किडनैप कर लिया। बीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट लहार की रहने वाली है। वह सोमवार को अपने ताऊ के साथ ग्वालियर आई थी। ग्वालियर में झांसी रोड नाका चंद्रवदनी पर पेट्रोल पंप पर बाइक सवार 2 युवक छात्रा को किडनैप कर ले गए।

एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरे युवक ने लड़की को जबरन गोद में उठाकर बाइक पर बैठाया और पीछे बैठकर भाग गए। घटना के बाद से परिजन थाने पर हैं। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। पुलिस की एक दर्जन टीमें सर्चिंग में लगी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *