दबंगों ने दलितों पर किया हमला, महिलाओं को भी नहीं बख्शा

मुरैना. कटीली झांडि़यां काटने के विवाद में जमकर लाठियां चली। मामूली बात पर 2 पक्ष आपस में झगड़ पडे और देखते ही देखते डेढ़ दर्जन लोग लाठियां निकाल लाये और एक -दूसरे पर टूट पड़े। उन्होने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। सिविल लाईन क्षेत्र का खेरियन का पुरा गांव की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
विवाद माहौर समाज और परमार समाज के बीच हुआ था। दोनों समाज के लगभग 10 लोग जख्मी हो गये। घायल रामअवतार माहौर ने बताया कि गांव के कुछ दबंग कटीली झाडि़यां काट रहे थे। उन्हें झाडि़यां काटने से रोका तो दर्जन भर लोग उसके घर में घुस आये और लाठी-डंडों से अटैक कर दिया और हमले में रामवती, रामबाई, गजराज, मोहन, केशवती, गंगाराम समेत अन्य लोग जख्मी है। सभी का मुरैना जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
