ग्वालियर ग्रामीण में कांग्रेस प्रत्याशी ने घेरकर युवक को पीटा, बहोडापुर थाने में कांग्रेसियों का हंगामा जारी

ग्वालियर. मतदान वाले दिन शहर में जमकर उपद्रव हुआ। मतदान के दौरान शहर की अलग-अलग विधानसभाओं से छिटपुट झगडों की सूचना पुलिस तक पहुंचत रही। मतदान होने के बाद शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग प्रत्याशी व इनके समर्थकों पर हमले की घटनाएं हुई। चुनावी रंजिश के चलते मारपीट की घटनाएं हुई और रात तक थानों का घेराव चलता रहा। पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं के बाद मारपीट करने वालों पर एफआईआर दर्ज की। वहीं बहोडापुर थाने में कांग्रेसियों का हंगामा जारी रहा।
ग्वालियर ग्रामीण में कांग्रेस प्रत्याशी ने युवक को घेरकर पीटा
ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह गुर्जर ने घेरकर युवक को पीटा। बेहट से रहने वाले हरिओम कुशवाह ने शिकायत की है कि वह रात को घर लौट रहा था तभी कांग्रेस प्रत्याशी साबि सिंह गुर्जर अपने साथी संजय शाक्य, प्रदीप गुर्जर, लोकेश गुर्जर सहित अन्य लोगों के साथ काले रंग की फार्च्यूनर से आया। इन लोगों ने पीछा किया और घेराबंदी कर रोक लिया। इसके बाद उसकी मारपीट की और गाडी की तोडफोड कर दी। भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने से रोका। एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *