भोपाल में पथराव, कई मतदाता बिना मतदान के लौटे

भोपाल. मतदान के दौरान मध्य और नरेला विधानसभा में हिसंक झडप हुई, नरेला विधानसभा क्षेत्र के बाग दिलकुशा में वोटिंग के दौरान पथ्राव हो गया। वहीं मध्य विधानसभा कांग्रेस और भाजपा पार्टी के समर्थकों में झडप हुई। वहीं जेल कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, छोला में मतदान केंद्र पर लोग मतदान पर्च के लिए परेशान होते रहे। कई लोग तो वोट किए बिना ही वापस लौट गए। कई लोगों के साथ तो ऐसा हुआ कि परिवार के लोगों के मतदान केंद्र ही अलग-अलग हो गए जिसके कारण कई लोग तो वोट डालने ह नहीं गए। वहीं नई जेल बडवई में मतदान केंद्र पर बीएलओ वोटर आईडी कार्ड बांटते नजर आए। करोंद स्थित हाउसिंग कॉलोनी में तो कई वोटर के सूची से नाम ही काट दिए गए।
युवकों ने किया पथराव
नरेला विधानसभा के बाग दिलकुशा में वोटिंग के दौरान अज्ञात युवकों ने पथराव के साथ चाकू से वार कर दिया। इससे पोलिंग एजेंट बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी गाडियों के कांच फूट गए। इससे पहले नरेला के ही ऐशबाग इलाके में हिंद कान्वेंट स्कूल के मतदान केंद्र पर भाजपा उम्मीदवार विश्वास सारंग की कांग्रेस कार्यकर्ता से बहस हो गई। उन्होंने कुछ कहते हुए उसका हाथ झटक दिया। इसके बाद विश्वास के समर्थक उस युवक को खींचते हुए ले गए और चांटे मारने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *