शिवपुरी में पुराने कब्रिस्तान में मिली 6 ईवीएम
ग्वालियर. शिवपुरी के पोहरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान समाप्त होने के बाद शुक्रवार देर रात को पुराने कब्रिस्तान में 6 ईवीएम मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने देर रात अपने एक्स हैंडल से मौके के वीडियो के साथ पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि क्या निर्वाचन आयोग इसका संतोषप्रद जवाब देगा। शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्थित पुराने कब्रिस्तान से हमारे जांबाज पार्टी मित्रों ने 6 ईवीएम जब्त की। ये मशीनें वहां कैसे पहुंची या सरकार कब्रिस्तान जा रही है।
पार्टी प्रत्याशी कैलाश कुशवाह और पार्ट मित्र कर रहे है जद्दोजेहाद, मजबूर और निकम्मे प्रशासन के पास कोई जवाब नहीं। बताया जाता है कि कब्रिस्तान में मशनें मिलने की सूचना पर मौके पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और पड़ताल शुरू की कि यह मशीनें यहां कैसे पहुंची। सीरियल नम्बर मिलान से यह भी पता किया जा रहा है कि यह मशीनें ह किसी मतदान केंद्र पर उपयोग हुई थी क्या। पोहरी विधानसभा क्षेत्र केन्द्रीय मंत्री सिंधिया समर्थक मंत्री सुरेश राठखेडा भाजपा प्रत्याशी है।
