आदर्श मतदान केन्द्र और महिलाओं, दिव्यांगों व युवाओं द्वारा संचालित मतदान केन्द्र भी बनाए
ग्वालियर -जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 3 सहायक मतदान केन्द्रों सहित कुल 1662 मतदान केन्द्र हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर व डबरा (अजा) में एक – एक सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कुल मतदान केन्द्रों में ग्वालियर ग्रामीण के 269, ग्वालियर के 303, ग्वालियर पूर्व के 319, ग्वालियर दक्षिण के 249, भितरवार के 266 एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र डबरा (अजा) के 256 मतदान केन्द्र शामिल हैं।
आदर्श मतदान केन्द्र व महिला – दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्र भी बने
ग्वालियर जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15 – 15 मतदान केन्द्रों के मान से कुल 90 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसके अलावा सभी महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित 81 और सभी दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा संचालित 10 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
