ग्वालियर मेले की तैयारी शुरू, झूला सेक्टर में पहुंचने लगा सामान
ग्वालियर. माधवराव सिंधिया व्यापार मेला में 25 दिसंबर से मेला शुरू होने की सुगबुगाहाट शुरू हो गई है, इसके पीछे का कारण झूला सेक्टर में सामान पहुंचना है। व्यापारी भी आने को तैयार है। इंतजार सिर्फ मेला प्राधिकरण की हरी झंडी मिलने का है हालांकि मेला प्राधिकरण के सचिव तय तारीख पर मेला शुरू कराने की बात कह रहे है उनका कहना है कि चुनाव सम्पन्न होने के बाद तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।
मेला प्राधिकरण पर बिजली-पानी और सफाई व्यवस्था को दुरूस्त कराने की चुनौती होगी। मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया ने कहा कि झूला सेक्टर में सामान की आवक शुरू हो गई है। व्यापारी मेले में आने को तैयार है इसलिए प्राधिकरण को तय तारीख से मेला शुरू करने के लिए प्लान तैयार कर तैयारियां शुरू कर देना चाहिए क्योंकि सीवर, रोड, बिजली दुरूस्त करने में समय लगेगा। महेन्द्र ने कहा कि शिल्प बाजार में प्रवेश के लिए खोला गया बाहर का गेट प्राधिकरण को बंद कर मेला परिसर से शिल्प बाजार में प्रवेश होना चाहिए। पहले इस तरह की व्यवस्था थी इसके साथ ही पार्किंग की व्यवस्था गार्डन में की जाए। वहीं जानकारी मिली है कि चुनाव के बाद मेला शुरू कराने की तैयार है। 25 दिसंबर से मेला शुरू हो हमारे ऐसे प्रयास है, हालांकि अभी बिजली, सफाई, सीवर व्यवस्था सहित कई काम होना है।
