जम्मू कश्मीर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 36 की मौत

जम्मू कश्मीर. डोडा जिले के अस्सार इलाके में बुधवार को यात्रियों से भरी एक बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। 19 लोग घायल हैं। इनमें छह की हालत गंभीर है। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। इसी दौरान सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। बस में 55 पैसेंजर सवार थे। घटना के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। खाई से गिरने के बाद बस पलट गई थी।
हादसा इतना भयानक था कि बस को काटकर अंदर फंसे लोगों का बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम ने बताया कि घायलों को किश्तवाड़ जिला अस्पताल और डोडा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को जम्मू एयरलिफ्ट किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *