वोटिंग से पहले 1 करोड़ रूपये, बीएसपी, बीजेपी और कांग्रेस एक ही मामले में 3 नाम, किसने किसको दिये पैसे?
दमोह. एमपी में अब से कुछ घंटे के बाद विधानसभा चुनाव के प्रचार थमने वाले हैं और इसके लिये नेता अब ताबड़त5ोड़ रैलियां कर रहे हैं। आरोप, प्रत्यारोप के साथ-साथ दावे और वादे भी चल रहे हैं। इस दौरान दमोह से कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी ने बीएसपी के उम्मीदवार को एक करोउ़ देने की पेशकश की थी। अब इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
मलैया पर अजय टंडन पर लगाये आरोप
सूबे के दमोह में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के एक वायरल वीडियो ने खलबली मचा दी है। राजनीति गर्मा गयी है। इस वीडियो में मौजूदा कांग्रेस विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन ने भाजपा प्रत्याशी पूर्व वित्तमंत्री पर खुला आरोप लगाया है। कि मलैया ने बीएसपी के प्रत्याशी प्रताप रोहित को एक करोड़ रूपये दिये है ताकि कांग्रेस का वोट कटे। यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
