दिल्ली में प्रदूषण की वजह से सोनिया गांधी जयपुर पहुंची

जयपुर. दिल्ली में बढते प्रदूषण की वजह से सोनिया गांधी जयपुर पहुंच गई। वे मंगलवार को राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ जयपुर पहुंची। वेणुगोपाल ने बताया कि यह राजनीति नहीं निजी यात्रा है क्योंकि दिल्ली की हवा खराब है। जानकारों के अनुसार डॉक्टर्स ने दिल्ली की जहरीली हुई हवा को सोनिया को इसी साल सितंबर में बुखार की वजह से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें जनवरी में भी सांस संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2020 की सर्दियों में भी सोनिया गांधी अपने डॉक्टरों की सलाह पर गोवा गई थी।
बता दें कि दिल्ली में दीपावली के 48 घंटे बाद हवा और जहरीली हो गई है। 13 नवंबर को सुबह 7 बजे दिल्ली का ओवर ऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स 275 था। 14 नवंबर को सुबह 9 बजे रियल टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स 361 रिकॉर्ड किया गया। कई इलाकों में यह आंकडा 400 के पार पहुंच गया। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार आरके पुरम् में मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 417, पंजाबी बाग में 430 और जहांगीरपुरी में 428 रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि बैन के बावजूद 12 और 13 नवंबर को पटाख्े जलाए गए। इससे प्रदूषण का स्तर बढ गया। आने वाले दिनों में एयर क्वालिटी और खराब होने की आशंका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *