अयोध्या में 22 लाख दीपक प्रज्वलित करने का बना विश्व रिकॉर्ड, 2 ड्रोन से की गणना

2 ड्रोन से की गई गिनती; 84 लाख के ग्रीन पटाखों से 23 मिनट आतिशबाजी|अयोध्या (फैजाबाद),Ayodhya (Faizabad) - Dainik Bhaskar

अयोध्या. 11 नवम्बर (शनिवार) को 7वें दीपोत्सव पर सरयू नगदी के किनारे 51 घाटों पर 24 लाख दीप प्रज्वलित किये गये। 22 लाख 23 हजार दीप जलाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। होलोग्राफिक लाइट के जरिये महर्षि वाल्मीकि की राम की कथा सुनाई गयी। लेजर शो के बाद 23 मिनट आतिशबाजी की गयी। 84 लाख रूपये की कीमत के ग्रीन पटाखे जलाये गये, इसलिये अयोध्या राममय हो गया।

ये तस्वीर राम की पैड़ी की है। ड्रोन कैमरों की मदद से दीपों की गिनती की गई।
24 लाख दीपों को प्रज्वलित किये गये 1 लाख 5 हजार लीटर सरसों तेल का उपयोग किया गया है। 54 देशों के राजदूत भी दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हीुए है। दीपों की गिनती के लिये 2 ड्रोन का उपयोग किया। पिछली बार सरयू त टपर 15 लाख 76 हजार दीप जलाने का कीर्तिमान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

राम की पैड़ी पर लेजर शो के बाद 23 मिनट तक आतिशबाजी हुई।
इससे पहले सुबह भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन को प्रतीकात्मक रूप में दर्शाते हुए भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। दोपहर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान (हेलीकाप्टर) से अयोध्या पहुंचे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद प्रभु राम को रामकथा पार्क लाया गया। यहां भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया और सीएम योगी ने राम का राजतिलक किया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने भगवान राम और लक्ष्मण को तिलक लगाया।

अयोध्या के विकास के लिए 30 हजार 500 करोड़ खर्च
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमने बदली हुई अयोध्या देखी और देख रहे हैं। अगले दो महीने में रामलला 500 वर्ष बाद अपने स्थान पर विराजमान होंगे। अयोध्या धाम में सरकार की तरफ से तीस हजार 500 करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। निजी क्षेत्र इससे अलग है। जब तक रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे तब तक यहां 50 हजार करोड़ की योजनाएं मूर्त रूप लेते हुए दिखाई देंगी। इससे यहां रोजगार के ढेरों अवसर भी मिलेंगे।”

अयोध्या में दीपोत्सव समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वीडियो राम की पैड़ी से ड्रोन कैमरे से शूट किया गया है।

हर साल बढ़ती गई दीपों की संख्या, रिकॉर्ड टूटे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने साल 2017 में पहली बार दीपोत्सव का आयोजन किया था। दीपोत्सव की शुरुआत 1.71 लाख दीयों से हुई थी। 2018 में 3.01 लाख, 2019 में 4 लाख, 2020 में 6 लाख, 2021 में 9.41 लाख, 2022 में 15.76 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर रिकॉर्ड बना। इस बार 22.23 लाख दीप जलाए गए।

बन रहे राम मंदिर को आज फूल मालाओं से सजाया गया है।

19 झांकियां निकाली गईं
रामनगरी में आज 19 झांकियां निकाली गईं। झांकियों के जरिए भगवान राम के जन्म काल से लेकर राज्याभिषेक तक की यात्रा दिखाई गई है। इसमें रामायण कालीन शिक्षा, दक्षिण से लेकर उत्तर तक के लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा, भयमुक्त समाज, बच्चों का अधिकार, बेसिक शिक्षा, राम-सीता विवाह, बेटियों की शादी के लिए सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्था, मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन और पर्यावरण, रामेश्वरम सेतु, पुष्पक विमान, बेहतर हवाई यात्रा कनेक्टिविटी, केवट प्रसंग, बेहतर कानून व्यवस्था, शबरी-राम मिलाप, लंका दहन, भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई आदि का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *