MP के ऊर्जा मंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और ग्वालियर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह की अचानक तबीयत बिगड गई। तोमर को तबीयत बिगडने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनकी साी जांचें की, फिलहाल प्रद्युम्न अस्पताल में भर्ती है और वहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। बताया कि है कि प्रद्युम्न को अचानक तेज बुखार आया।
अचानक तबीयत बिगडने के बाद प्रद्युम्न को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उन्हें तेज बुखार आया था। अस्पताल में भर्ती प्रद्युम्न के जल्द स्वस्थ्य होने क कामना उनके सभी समर्थक कर रहे है। बताया गया है कि बीते दो दिनों से चुनाव प्रचार के दौरान प्रद्युम्न स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना कर रहे थे। आज उन्हें तेज बुखार आया तो उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
