उत्तराखंड में अगले हफ्ते लागू हो सकता है यूनिफॉर्म सिविल कोड
उत्तराखंड. यूनिफॉर्म सिविल कोड अगले हफ्ते लागू किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार रंजना देसाई की अध्यक्षता में बनी समिति एक से दो दिन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रिपोर्ट सौंप सकती है। इसे लेकर राज्य में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी ाी की जा रह है। इसके बाद रिपोर्ट को सदन में रखा जाएगा। इस यूनिफॉर्म सिविल कोड में बहुविवाह पर रोक, लिव इन रिलेशनशिव का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन और महिलाओं की शादी की उम्र 18 साल किए जाने की सिफारिश की गई है। अगर इसे मंजूरी मिलती है तो उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा जहां पर कॉमन सिविल कोड लागू होगा।
