चुनाव में बांटने के लिये रखी साडि़यों को पुलिस ने व्यक्ति के घर छापा मारकर की जब्त
मुरैना. सिविल लाइन थाना पुलिस ने चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिये बांटने के लिये भारी संख्या लाई गयी साडि़यों से भरा गोदाम मिला है। साडि़यों की संख्या 92 है। शुक्रवार की रात 11 बजे पुलिस ने जतावर गांव के एक व्यक्ति के घर से साडि़यों को जब्त किया है।
आपको बता दें कि जैसे-जैसे मतदान की तारीख पास आ रही है। प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिये साडि़यां व कटोरे बांट रहे हैं। यह काम चोरी-छिपे चल रहा है। जिससे कि पुलिस की नजर में न आ सकें। लेकिन पिछले दिनों सिविल लाईन थाना पुलिस ने सुमावली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जतावरा गांव में छामा मारकर 92 साडि़यों को जब्त किया है। यह साडि़या रविन्द्र जाटव नाम व्यक्ति के घर से जब्त की गयी है। इन साडि़यों का पकड़ने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
