शहरवासियों ने धनतेरस पर ज्वेलरी, बर्तन और वाहनों की खरीदारी, करोड़ों में हुआ कारोबार

ग्वालियर. धनतेरस के मौके पर रोशनी से गुलजार रहा सराफाबाजार में शाम 5 से रात 2 बजे तक खरीदारी हुई। सुवर्णा ज्वेलर्स के संचालक विजय गोयल ने बताया कि आज सोने -चांदी की ज्वेलरी, बिस्किट के अलावा लोगों सगुन के रूप में भी चांदी सिक्के खरीदे है। जिस तरह से आज बाजार में भीड़ से लगता है कि लगभग 50 करोड़ रूपये का कारोबार होगा। जिस तरह से लोगों परिवार के साथ आ रहे घूम-घूम कर तमाम सारे ज्वेलरी संस्थानों पर ज्वेलरी पसंद कर रहे है।


गुलाबचंद रेशमचंद के संचालक अनिल शाह ने बताया कि सराफाबाजार में भीड़ तो काफी है लेकिन खरीदारी के प्रति लोगों उत्साह है। ज्वेलरी के साथ -साथ लोग सगुन बतौर लक्ष्मी जी के चित्र वाले चांदी के सिक्के भी खरीद रहे हैं।


धनतेरस की शाम को ज्वेलरी के अलावा बर्तन सेक्टर में भीड़ काफी दिखाई दे रही है तो उस बीच लोगों ने परिवार के साथ मिलकर बर्तनों की खरीदारी भी की है।काफी परिवारों ने पहले वाहनों की बुकिंग कर रखी थी तो उन्होंने शुभ मुर्हूत का लाभ उठाते हुए वाहनों की डिलेवरी धनतेरस के दिन ही ली और कई लोगों ने कारों की बुकिंग भी कराई और शुभ मुर्हूत भी वाहनों की डिलेवरी लेंगे।

“नो-व्हीकल जोन” बनाया
धनतेरस से दीपावली तक शहर के प्रमुख सराफा बाजार व अन्य बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ कई गुना हो जाती है। ऐसे में वहां पल-पल हालत बिगड़ते हैं। यही कारण है कि धनतेरस सहित दीपावली के त्योहार तक महाराज बाड़ा, सराफा बाजार को “नो-व्हीकल जोन” बनाया गया था। शहरवासी सुविधाजनक तरीके से दीपावली त्योहार पर खरीदारी कर सकें और आवागमन भी बाधित न हो। धनतेरस के मौके पर ग्वालियर, लश्कर व मुरार के सराफा बाजारों में करीब आठ सौ जवान व अफसर तैनात किए जा रहे थे। बाजारों के एन्ट्री पॉइंट पर बैरीकेड्स लगाकर CCTV कैमरे से निगरानी रखी गई।
धनतेरस पर पूरी रात खुलते हैं बाजार
ग्वालियर में धनतेरस के मौके पर सराफा बाजार पूरी रात खुलते हैं। किलागेट, महाराज बाड़ा, मुरार सदर बाजार स्थित सराफा बाजार पूरी रात गुलजार रहते हैं। यहां शाम ढलते ही बाजारों में खरीदारों का रस बढ़ता है जो रात 10 से 12 बजे के बीच चरम पर होता है। सबसे ज्यादा सेल बर्तन, ज्वेलरी व चांदी के सिक्कों की होती है। बाजारों में नाइट चाट बाजार भी सजते हैं।
ऐसे हुआ कारोबार
– ऑटोमोबाइल: सीएनजी व हाई ब्रीड के बाद अब ऑटोमेटिक व इलेक्ट्रिक कारों की इंक्वायरी ज्यादा है। इस दौरान करीब 300 चार पहिया वाहनों की बुकिंग पहले ही हो चुकी थी। रात 11 बजे तक यह संख्या काफी बढ़ गई थी।
– इलेक्ट्रॉनिक्स: धनतेरस से एक दिन पहले ही प्री-बुकिंग शुरू हो गई। इसलिए एलईडी,वॉशिंग मशीन सहिल इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट की बड़ी संख्या बुकिंग हो चुकी हैं। शुक्रवार को भी इस सेक्टर में करोड़ों का कारोबारी हुआ है।
– बर्तन बाजार: कारोबारियों के मुताबिक अब तांबे के बर्तनों की बिक्री में इजाफा हुआ है। हालांकि सबसे अधिक बर्तन स्टील के बिक रहे हैं। दीपावली पर करीब 15 करोड़ रुपए के कारोबार की होने की संभावना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *