दो ब्रम्हा कुमारी बहनों की आत्महत्या, योगी जी को पत्र लिखकर कहा आसाराम की तरह जिंदगी भर जेल में रखों

नोटआगरा. उत्तरप्रदेश के आगरा में प्रजापति ब्रम्हाकुमारी आश्रम में रहने वाली 2 सगी बहनों ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। घटना आगरा के जगनेर की है। आत्महत्या करने से पूर्व दोनों ने 3 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उन्होंने आत्महत्या के लिये संस्था के 4 लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में दोनों बहनों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से आरोपियों को आसाराम की तरह उम्र कैद की सजा दिलाने के लिये कहा है। उन्होंने लिखा है कि योगी जी ने इन आरोपियों को आसाराम बापू की तरह उम्र कैद की सजा दिलाना।
मृतक बहनों ने सुसाइड नोट मंें चारों आरोपियों पर पैसे हड़पने के साथ-साथ अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप भी लगाये है। एसीपी खैरागढ़ के अनुसार चारों आरोपी आगरा से बाहर के है। जिनमें से 2 गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि 2 की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की टीमें रवना कर दी गयी है।

दो लोगों की हुई गिरफ्तारी

बता दें कि मृतक बहनों में से शिखा (उम्र- 32 साल) ने एक पेज का सुसाइड नोट लिखा है, जबकि उसकी बड़ी बहन एकता (उम्र – 38 साल) ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा है।  शिखा ने सुसाइड में दोनों बहनों के पिछले एक साल से परेशान होने का जिक्र किया है। वहीं इस मामले को लेकर एसीपी ने बताया कि सभी आरोपी बाहर के हैं, इनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो लोगों को पकड़ने के लिए टीम को रवाना किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *