राहुल गांधी बोले कि-नरेन्द्र तोमर जी का लड़का भ्रष्ट है, BJP नेता ने आदिवासी युवक पर किया पेशाब
अशोकनगर. कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी गुरूवार को मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। राहुल गांधी ने अशोकनगर के नई सराय में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा के नेता को आदिवासी युवक के चेहरे पर पेशाब करते हुए देखा और नरेन्द्रसिंह तोमर जी का लड़का भ्रष्ट है, उसका करोड़ रूपये के लेन-देन का वीडियो आया था और भारत जोड़ो यात्रा में कश्मीर से कन्याकुमार तक 4 हजार किलो मीटर की पदयात्रा की। किसानों, युवाओं, माताओं-बहनों से मिला और देश बिलकुल पास से देख आया। इस यात्रा ने मुझे बदल दिया। हिन्दुस्तान की सरकार को 90 लोग चलाते हैं। अगर आप सोचते हो कि एमपी-एमएलए सरकार को चलाते हैं तो गलत सोचते हो। बेरोजगारी से लड़ना है तो सबसे पहला कदम जाति जनगणना है। जिस मैं एक्स-रे कहता हूं।

राहुल गांधी संबोधन की 6 बड़ी बातें
जल, जंगल, जमीन पर आपका अधिकार
नरेंद्र मोदी कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी गरीबों की मदद नहीं करती। मनरेगा हम लाए, भोजन का अधिकार हम लाए, जमीन अधिग्रहण हम लाए, पेसा कानून हम लाए। मुझे एक योजना बता दो जो उन्होंने गरीबों के लिए लाई। वो आदिवासियों को वनवासी कहते हैं। हम कहते हैं जल, जंगल, जमीन पर आपका अधिकार है। वो कहते हैं आप तो वनवासी हो।
GST और फसल बीमा पर घेरा
राहुल ने कहा- 30 हजार करोड़ रुपया 16 कंपनियों को मिला। ये पैसा फसल बीमा और जीएसटी का आपका था। ये ऐसी कंपनियों को दिया गया जिनमें एक भी न तो आदिवासी, न ओबीसी, न दलित है। जब आप बीमा का पैसा मांगते हो तो कंपनियां मना कर देती हैं। ई-मेल करते हो तो कहते हैं आपका कोई नुकसान नहीं हुआ।
किसान कर्जमाफी से काम की गारंटी दी
मोदी ने 14 लाख करोड़ रुपए हिंदुस्तान के बड़े उद्योगपतियों का माफ किया है। मप्र में हमारी सरकार बनी तो 27 लाख किसानों का कर्जा माफ करेंगे। 100 यूनिट बिजली 100 रुपए में देंगे। भाजपा 1100 रुपए में सिलेंडर दे रही है। कांग्रेस की सरकार में 500 रुपए में सिलेंडर हो जाएगा।
प्राइवेटाइजेशन ने बेरोजगार किया
मोदी कहते हैं सबकुछ प्राइवेट कर दो। पब्लिक सेक्टर में दलित आदिवासी थे। कंपनी बेच दी। उनको बेरोजगार कर दिया। दो-तीन-चार लोगों को देश की पूंजी बेच दी। ये अडाणी कैसे बना। आपका नाम अडाणी होता, लाखों करोड़ रुपए आपके नाम हो जाते। बीजेपी ऐसी सरकार चलाती है।
OBC की बात कर मोदी को जवाब दिया
मोदीजी ने दो-तीन दिन पहले कहा- हिंदुस्तान में सिर्फ एक जात है, वो है गरीब। वे एक तरफ कहते हैं मैं ओबीसी हूं। दिल्ली में 90 अफसर सरकार चला रहे हैं। इनमें से 3 अफसर ओबीसी हैं। हिंदुस्तान का बजट 100 रुपए का हो तो ओबीसी 5 रुपए का निर्णय लेते हैं। आदिवासी वर्ग के अफसर तो सिर्फ 0.1% निर्णय लेते हैं।
BJP नेता आदिवासी पर पेशाब करते हैं
एमपी में बीजेपी के नेता को आदिवासी युवक के चेहरे पर पेशाब करते देखा। तोमरजी का लड़का भ्रष्ट है। उसका करोड़ों रुपए के लेन-देन का वीडियो आया था। मैं मोदीजी से कहता हूं जाति जनगणना कर दीजिए। नरेंद्र मोदी कहते हैं जाति तो है ही नहीं।
