दूधिया गैंग का तस्कर 9 कट्टे सहित गिरफ्तार

पकड़े गये दूधिया गैंग के सदस्य के पास मिले पिठ्ठू बैग की तलाषी लेने पर उसमें 01 रिवाल्वर 32 बोर, 07 देषी कट्टा 315 बोर, 01 अधिया 315 बोर, 07 जिंदा राउण्ड बरामद हुए।
दूधिया गैंग की ट्रिपल जीरो गैंग (000 गैंग) से अदावत चल रही है इसलिए उक्त हथियारों की सप्लाई अपनी गैंग को मजबूत करने के लिये कर रहा था।
दूधिया गैंग के कई सदस्यों के अवैध हथियारों के साथ सोषल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल हो रहें हैं जिनकी पुलिस द्वारा तस्दीक की जा रही है।
ग्वालियर। अपराधियों एवं लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं तथा अवैध हथियार व अवैध शराब/मादक पदार्थ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैै। 9 नवम्बर को सूचना मिली कि दूधिया गैंग का एक सदस्य अवैध हथियारों की खेप लेकर झांसी वाईपास निरावली तिराहा की तरफ से ग्वालियर शहर में आ रहा है जो उक्त हथियारों को अपनी गैंग के सदस्यों को बांटेगा एवं चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए फायरिंग की घटनाएं एवं भय का माहौल निर्मित करेगा एवं गैंगवार की संभावना भी है।
डीएसपी अपराध षियाज़ के.एम. एवं सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच टीआई अमर सिंह सिकरवार एवं टीआई पुरानी छावनी राजकुमार शर्मा क्राईम ब्रांच व थाना पुरानी छावनी पुलिस की संयुक्त टीम को निरावली तिराहा के आसपास कार्यवाही हेतु भेजा गया। निरावली तिराहा के पास पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी की घेराबंदी हेतु चारों तरफ फैल गई। कुछ समय बाद बताये गये हुलिया का एक संदिग्ध पिठ्ठू बैग टांगे हुए निरावली पुल वाईपास की तरफ से पैदल आता दिखा। संदिग्ध को पुलिस की उपस्थिति का अहसास होने पर उसके द्वारा मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी कर खड़ी हुई पुलिस टीम ने भाग रहे संदिग्ध हो पकड़ लिया। पुलिस टीम ने संदिग्ध से नाम पता पूछा तो उसने स्वयं को ग्राम डडूमर थाना भितरवार जिला ग्वालियर हाल निवास कोटेष्वर कालोनी ग्वालियर का रहने वाला बताया। संदिग्ध के पास मिले पिठ्ठू बैग की तलाषी ली गई तो उसमें 01 रिवाल्वर 32 बोर, 07 देषी कट्टा 315 बोर, 01 अधिया 315 बोर, 07 जिंदा राउण्ड बरामद हुए। अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त अवैध हथियारों को झांसी(उत्तर प्रदेष) से लेकर आया है एवं उक्त हथियारों को अपनी दूधिया गैंग के सदस्यों को देने जा रहा था। जिससे उक्त गैंग चुनाव में मतदाताओं को फायरिंग कर भयभीत कर सके। पकड़े गये आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दूधिया गैंग की एक अन्य ट्रिपल जीरो गैंग (000 गैंग) से अदावत चल रही है इसलिए उक्त हथियारों की सप्लाई अपनी गैंग को मजबूत करने के लिये कर रहा था। दोनों ही गैंग के सभी सदस्य कम उम्र के होकर अपराध की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहते हैं जिसके लिए वह सोषल मीडिया पर अवैध हथियार सहित फोटो व वीडियो डालते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *