नरेन्द्रसिंह तोमर के बेटे के वीडियो वायरल-जितनी जल्दी जांच करा लें उतना ही उनके अच्छा रहेगा-दिग्विजय सिंह
मुरैना. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार को मुरैना आये। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर के सुपुत्र देवेन्द्र सिंह तोमर उर्फ रामू भैया के वायरल वीडियो के विषय में एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय मंत्री जितनी जल्दी उस वीडियो की जांच करा लेंगे, उतना ही उनके लिये बेहतर होगा। वह यहां मुरैना विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गुर्जर का प्रचार करने के लिये आये थे और इसके बाद वह कैलारस गये जहां कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय का प्रचार किया।
आपको बता दें कि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर के पुत्र देवेन्द्रप्रताप सिंह तोमर उर्फ रामू भैया का एक वीडियो वायरल हुआ हे। जिसमें देवेन्द्र प्रताप और कोई दूसरा शख्स बात कर रहा था। वीडियो में मायनिंग व्यापारियों से 18 करोड रूपये मांगे जाने की बातचीत की जा रही थी। कांग्रेस के मध्यप्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक व प्रवक्ता पीयूष बबेले ने इसकी सत्य की सीबीआई, ईडी तथा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से जांच करने की मांग की थी। देवेन्द्र प्रताप ने वीडियो को फेक बताया है और साथ ही मुरैना के सिविल लाइन थाने में सोमवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है। इस विषय में जब मुरैना आये पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से बात करना चाही तो उन्होंने सिर्फ यही कहा कि नरेन्द्रसिंह तोमर जी इस वीडियो की सत्यता की जांच जल्दी से जल्दी करा लें, यही उनके लिये अच्छा रहेगा।
राममंदिर के लिये हमने भी दिया चंदा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंच से संबोधित करते हुए कि भगवान राम को कौन नहीं मानता है। जब मंदिर के लिये चंदा हुआ तो सीएम शिवराज सिंह ने दिया एक लाख रूपये हमने दिया एक लाख 11 हजार रूपये चेक से दिया। केवल यह लोग धर्म के नाम पर लोगों का ध्यान भटकाते हैं। महंगाई की बात मत करो, जवाब में कहते हैं कि हमने राम मंदिर बना दिया। जब जब बेरोजगारी की बात करते हैं तो कहते हैं कि बेरोजगारी की बात मत करो, हमने धारा 370 जम्मू-कश्मीर से हटवा दी ओर केवल भ्रम फैलाना और लूटना इनका काम है।
