जी20 सम्मिट पर हुआ एक दिवसीय सेमिनार

ग्वालियर- जीवाजी विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र अध्ययनशाला में 8 नवंबर  को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया ।जिसका विषय इंडिया एंड द वर्ल्ड इकोनॉमी लेसन लर्न फार्म द जी20 सम्मिट 2023 था। इस सेमिनार के आयोजन का उद्देश्य भारत द्वारा किए गए जी20 सम्मिट के उद्देश्यों की संपूर्ण जानकारी प्रदान करना था । सेमिनार में मुख्य वक्ता प्रो. सीबी सिंह (बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी) ने जी20 सम्मिट से संबंधित सभी मुख्य पहलुओं पर आंकड़ों सहित विस्तार से चर्चा की । प्रो सिंह ने बताया कि भारत ने इस बार जी- 20 की मेजबानी करके पूरे विश्व को एक कुटुंब मानने का संदेश दिया है ताकि पूरा विश्व की समस्याएं सामूहिक रूप से मिलकर सुलझाई जा सके ।आपने कोविड-19 के बाद की वैश्विक चुनौतियों के बारे में भी बताया साथ ही कार्बन उत्सर्जन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को उजागर किया । आपने यह भी बताया कि भारत में वर्तमान में 65% कार्यशील जनसंख्या है जिसे डेमोग्राफिक डिविडेंड कहा जाता है उनकी कुशलता स्किल्स बढ़ा कर देश की अर्थव्यवस्था के लिए और अधिक उपयोगी बनाया जा सकता है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक विज्ञान के डीन प्रो. एसके सिंह एवं कार्यक्रम का संपूर्ण समायोजन विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र के प्रो. शान्तिदेव सिसोदिया सिसोदियाके द्वारा किया गया । इस सेमिनार में राशि तिवारी, शेरिन खान, मुस्कान चौहान एवं पूजा वाधवानी ने पेपर प्रस्तुत किया एवं इस सेमिनार में दिलासा बघेल तथा दीपिका ने जी20 पर पोस्टर प्रस्तुत किए l इस अवसर पर डॉ कल्पना शर्मा, डॉ गंगोत्री मिश्रा, डॉ शिव कुमारी सिंह, डॉ कोमल राघव, डॉ ज्योति गुप्ता, श्रीमती दीपा अनवर, श्रीमती कृतिका प्रधान, डॉ याशी जैन, सिल्की चौधरी एवं प्रीति भदौरिया तथा एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स एवं अर्थशास्त्र के छात्र/छात्राएँ उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *