PM मोदी ने MP दीं दो बड़ी गारंटियां

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस और भाजपा धुआंधार चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। इसी कडी में गुरूवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूबे के सतना जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है और कांग्रेस के गुब्बारे क हवा निकल गई है। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा राम मंदिर बन रहा है और पुरे देश में इसकी चर्चा हो रही है। अब सबके विकास का समय आया है। एमप में गरीबों के लाखों घर बनाए गए। उन्होंने लोगों से कहा कि मोदी घर देने की गारंटी देता है। एमपी के हर एक काम में कांग्रेस सरकार रोडा अटकाती थी और कांग्रेस ने राज्य को अंधेरे कुएं में धकेल दिया था।
पीएम मोदी ने पक्के मकान की गारंटी
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आपके वोट के कारण देश के दुश्मन का हौसला पस्त है। कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई। कांग्रेस के पास एम पके विकास का कोई रोडमैप ही नहीं है। कांग्रेस का चेहरा थका और हारा हुआ है। जहां-जहां कांग्रेस आई वहां तबाही ही आई है। अगर आपने कांग्रेस को वोट दिया तो केंद्र से मिलने वाली सभी मदद बंद कर दी जाएगी। कांग्रेस सरकार लोगों को पक्का मकान देने में विफल रही लेकिन मोदी आपको पक्के मकान उपलब्ध कराने की भी गारंटी देता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *