प्याज के दामों में फिर तेजी, आज से 11 दिन बंद रहेगी मंडियां
रतलाम. देशी प्याज की आवक कम होने से दक्षिण भारत, मध्य प्रदेश व राजस्थान में नए प्याज (नासिक प्याज) की आवक में देरी होने से प्याज के दाम फिर बढने लगे है। 18 दिन पहले जहां प्याज के दामों में 25 से 30 रुपये किलो की तेज आई थी और अलग रहा था कि तेजी बनी रहेगी लेकिन एक सप्ताह पहले 20 रुपये किलो तक की कम आ गई थी।
दामों में 6 से साढे छह रुपये की तेजी
अब दो दिन से फिर प्याज के दामों में 6 से साढे छह रुपये की तेजी आई है। इधर दीपावली व चुना को लेकर 9 से 19 नवंबर तक मंडियों में अवकाश रहेगा। व्यापारियों का कहना है कि दीपावली बाद नए प्याज की आवक बढने से दामों में कुछ राहत मिल सकती है।
प्याज थोक में 25 से 26 रुपये किलो बिका
रतलाम मं डमें 13 अक्टूबर तक प्याज थोक में 25 से 26 रुपये किलो बिका था। 16 अक्टूबर के बाद दामों में तेजी आना शुरू हो गई थी। थोक में प्याज 31 से 35 रुपये किलो बिकने लगा था।
30 अक्टूबर से दाम घटने लगे
नवरात्र व दशहरा के तीन दिन के अवकाश के बाद प्याज 28 अक्टूबर तक थोक में 55 रुपये किलो तक बिका था। फिर 30 अक्टूबर से दाम घटने लगे और 6 नवंबर तक 35 रुपये किलो हो गए थे। सात नवंबर को प्याज मंडियों में थोक में 40 रुपये किलो तो बुधवार को 41.50 रुपये किलो तक बिका।
