दिवाली में वसूला जा रहा दोगुना किराया

इंदौर. दीपावली के पहले ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोगों को घर जाने के लिए ट्रेनों में आरक्षित सीट नहीं मिल पा रही है तो बसों में भी यात्रियों से अधिक किराया वसूला जा रहा है। मजबूरी में लोग अधिक किराया देकर यात्रा करने को मजबूर है। बस द्वारा मुंबई, पुणे, हैदराबाद से इंदौर पहुंचने के लिए यात्रियों को सामान्य किराये से दोगुना चुकाना पड़ रहा है, जबकि हवाई यात्रा के दाम भी आसमान छू रहे हैं। लोकल के रूटों खंडवा, होशंगाबाद और खरगोन के लिए भी भीड़ बढ़ने लगी है। यहां भी यात्रियों से अधिक किराया वसूला जा रहा है।
नौकरी के लिए अन्य शहरों में रहने वाले लोगों को त्योहार पर अपने घर जाना मुश्किल भरा काम होता है। महिनों पहले बुकिंग कराने के बाद भी ट्रेनों में आरक्षित सीट नहीं मिलती है। मजबूरी में अंतिम समय में बस द्वारा सफर करना पड़ता है। दीपावली के दौरान बसों का किराया भी दोगुना पहुंच है। यात्री अधिक किराया देकर यात्रा करने को मजूबर है। मुंबई से इंदौर का किराया 9 से 11 नवंबर के बीच 3500 से 6000 के करीब पहुंच चुका है। यही हाल अन्य शहरों से इंदौर आने वाली बसों के है। सभी में आने का किराया दोगुना हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *