ग्वालियर में आरोपित TI पर 5 लाख कहां से आए होगी पडताल

ग्वालियर. हनीट्रैप में फंसे दुष्कर्म के आरोपित टीआई तिमेश छारी का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस अधिकारी दावा कर रहे है कि उसकी तलाश के लिए टीमें लगाई है लेकिन अब तक उसके भागने का रूट तक पुलिस पता नहीं लगा पाई। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर युवती को देने के लिए टीआई के पास 5 लाख रुपये कहां से आए।


5 लाख लेकर टीआई कैसे पहुंचा युवती के पास
पुलिस 50 हजार रुपये से अधिक रकम लेकर चलने वाले आम लोगों को तो पकड रही है लेकिन टीआई 5 लाख रुपये लेकर युवती के पास पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उस पर रुपये कहां से आए इसकी भी पडताल होगी। हजीरा थाने के टीआई तिमेश छारी की एक माह पहले फेसबुक पर भिंड की युवती से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद बात होने लगी। 2 नवंबर को टीआई युवती को हजीरा थाने के पीछे स्थित अपने फ्लैट पर ले गया। यहां युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद जब युवती ने शिकायत करने की बात कही तो धमकाया। इसके बाद युवती पर पडाव थाने में युवती उसके भाई और सहेली पर एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। युवती की शिकायत पर टीआई छारी पर एफआईआर तो कर ली गई लेकिन अभी तक वह पकडा नहीं जा सका है। अब इस मामले में नई कहानी भी सामने आ रही है। पुलिस महकमे से जुडे सूत्रों का कहना है कि टीआई का फ्लैट जिस भवन में है उस भवन के पास वाली बिल्डिंग में युवती को 2 घंटे तक बंदकर मारपीट की थी। इस तथ्य को पुलिस ने छिपाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *