सोम ग्रुप के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आईटी जांच जारी, बुधवार को खोले जायेंगे लॉकर, नगदी दस्तावेज जब्त

भोपाल. इनकम टैक्स विभाग के 500 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने सोम ग्रुप के यहां मारे गये छापे में करोड़ों की नगदी और कागजात जब्त किये गये है। सोम ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा और उनके नजदीकियों के यहां मारे गये छापे में लॉकर बुधवार को खोले जायेंगे। इनमें से जेवर और नगदी निकाने की संभावना बनी हुई है। 5 राज्यों में छापे मारे गये हैं। मध्यप्रदेश के भोपाल के अलावा जम्मू, छत्तीसगढ़, दिल्ली और मुंबई की टीम कार्यवाही में शामिल है।

इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अकेले भोपाल में ग्रुप से जुड़े 30 ठिकानों पर छापे की कार्यवाही की जा रही है। ग्रुप के मालिक अरोड़ा के अलावा ग्रुप के सीए, एसोसियेट और ग्रुप के जिम्मेदार पदों पर काम कर रहे अन्य अधिकारियों के घरों में भी आयकर विभएाग की टीम जांच करने में जुटी हुई है। ऐसा बताया कि महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दिल्ली और मध्यप्रदेश में ग्रुप के ठिकानों कार्यवाही की जा रही है। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर सहित अन्य शहरों में जांच चल रही है। वहीं, मध्यप्रदेश के जबलपुर, ग्वालियर, इन्दौर, रायसेन, भोपाल सहित अन्य शहरों में भी जांच की जा रही है। भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र समेत कई ठिकानों पर टैक्स चोरी के आरोप में एक साथ कार्यवाही की जा रही है।
2021 में भी पड़ा था छापा
सोम ग्रुप पर 2021 में भी छापे की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद दो साल में फिर गड़बड़ी की शिकायत और पुष्टि के बाद आयकर अफसरों ने एक साथ छापेमारी की है। सोम ग्रुप के यहां छापे में मिले इनपुट के आधार पर अब पड़े छापे में बड़े खुलासे होने की संभावना अफसरों ने जताई है।
अफसर-राजनेता भी घिरेंगे, ED भी ले सकती है एक्शन
आयकर अफसरों के अनुसार जिस तरह के दस्तावेज और अन्य जानकारियां सामने आ रही हैं, उसके बाद ग्रुप पर प्रवर्तन निदेशालय भी एक्शन ले सकता है। ग्रुप द्वारा बेंगलुरू और चेन्नई में शुरू किए गए बीयर के नए प्रोडक्ट भी जांच के घेरे में हैं। इसके साथ ही इस ग्रुप के विरुद्ध जांच में कुछ राजनेताओं और अफसरों के नामों का भी खुलासा हुआ है। इसके बाद आयकर विभाग इनके ठिकानों पर भी जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई कर सकता है।
