नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र का वीडियो वायरल
भोपाल. विधानसभा चुनाव के बीच रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो और ऑडियो वायरल हुआ। कथित तौर पर यह वीडियो केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर उर्फ रामू से जुडा बताया गया। इसमें देवेंद्र लखनऊ के एक बिचौलिये के जरिए माइनिंग कारोबारियों से करोडों रुपए के लेने के लिए मल्टीपल बैंक अकाउंट के इंतजाम की बात करते दिखाई और सुनाई दे रहे है। बिचौलिया उन्हें हर ट्रांजेक्शन के लिए अलग-अलग 4 से 5 बैक खातों के डिटेल मांग रहा है इसके साथ ही वक्त भी पूछ रहा है।
आरबीआई रिटायर्ड कमिशनर से किसी पार्टी के 100 करोड देने को तैयार
भाजपा ने इस वीडियो-ऑडियो को फर्जी करार दिया है, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक पीयूष बबेले का कहना है कि इसकी सत्यता की सीबीआई, ईडी और इनकमटैक्स डिपार्टमेंट जांच करे। इधर वायरल वीडिया में त्यागी सरनेम वाले आरबीआई से रिटायर्ड कमिशनर के माध्यम से किसी पार्टी के 100 करोड देने को तैयार हो जाने की बात हो रही है। जिससे डील फिक्स करना है। एक किसी हरप्रीत गिल और डीएचएल नाम की फर्म के संचालक से पैसे लेने की बात हो रही है। बिचौलिया देवेंद्र को कभी गुरूजी, कभी भैय्या कहकर संबोधित कर रहा है। रोहित भैय्या नाम के किसी शख्स को पैसे भेजने की बात आती है। राजस्थान-पंजाब की एक पार्टी से 39 करोड की डील फिक्स होने की बात हो रही है जिसमें 18 करोड आ जाने और बाद में 21 करोड और देने की बात होती है। जिसे ड्रेडिंग फर्म और माइनिंग कारोबारी बताया गया है। मोहाली के एक लैंड डीलर के जरिए यह पैसा आएग, यह बताया जा रहा है। वीडियो में बिचौलिया एक पार्सल दिल्ली एयरपोर्ट पर देवेंद्र की पत्नी के नाम पहुंचने की जानकारी देता है। जिसमें डिलेवरी कंपनी द्वारा वीके कृष्ण मेनन मार्ग का एड्रेसप्रूफ और पासपोर्ट की जानकारी मांगे जाने की बात होती है। जवाब में देवेंद्र को बोलते हुए बताया है कि पासपोर्ट की जानकारी भेज दी है एड्रेस प्रूफ वीके कृष्णा मेनन र्मा के बजाए उनके खुद के घर का है। ज्ञात है कि नरेंद्र सिंह 2014 में 2019 के बीच केंद्रीय इस्पात और खनन मंत्री रह चुके है।
कूटरचित वीडिया, मुरैना में केस दर्ज-देवेंद्र सिंह तोमर
देवेंद्र ने कहा कि मेरी जानकारी में एक वायरल वीडियो आया है। जिसमें तथाकथित रूप् से मेरे द्वारा करोडों का लेन-देन बताकर दुष्प्रचारित किया जा रहा है। इस वीडियो में एडिटिंग कर मेरे विरूद्ध साजिश रची जा रही है और नकारात्मक माहौल बनाया जा रहा है। ऐसी कोई भी धनराशि न मेरे किसी भी बैंक खाते में प्राप्त नहीं हुई है। एवं न ही मेरे परिवार के किसी भी बैंक खाते और उससे जुडे किसी भी व्यक्ति के बैंक खाते में प्राप्त हुई है। यह झूठ और मनगढ़ंत है। इसकी शिकायत एसपी मुरैना को कर दी गई है।
