हजीरा थाने का टीआई हनीट्रैप का शिकार, महिला ने लगाया रेप का आरोप
ग्वालियर. हजीरा थाने में पदस्थ टीआई तिमेश छारी हनीट्रैप में फंस गये हैं। फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती के बाद वीडियो कॉलिंग से मुलाकात हुई। इस बीच महिला ने कुछ वीडियो बनाकर टीआई को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 2 नवम्बर को टीआई ने महिला को 5 लाख रूपये दिये थे। लेकिन 4नवम्बरि को महिला फिर हजीरा थाने पहुंची और टीआई से 5 लाख रूपये की डिमांड की है। नही देने पर रेप का मामला दर्ज कराने की धमकी दी।

इस पर टीआई ने मामले की शिकायत पड़ाव थाने में की है। पुलिस ने हनीट्रैप का मामला दर्ज कर एक युवती और उसके भाई को हिरासत में लेकर 2 लाख 40 लाख रूपये बरामद कर लिये हैं। महिला ने टीआई पर रेप का आरोप लगाकर शिकायत की है। जिसकी जांच चल रही है।बदनामी के डर से घबराए टीआई ने 2 नवंबर को सांई बाबा मंदिर के पास युवती से मुलाकात कर उसे 5 लाख रुपए भी दिए। दो दिन बाद युवती अपनी एक महिला मित्र व भाई के साथ थाने आ धमकी। युवती ने रेप का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपए और मांगे हैं। घटना स्थल पड़ाव थाना इलाके का होने पर TI तिमेश छारी ने पड़ाव थाना में ब्लैकमेलिंग की शिकायत की। पुलिस ने FIR दर्ज कर युवती और उसके भाई को हिरासत में लिया है। 2.40 लाख रुपए बरामद हुए हैं। यहां युवती ने TI पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अब पुलिस थाना प्रभारी पर मामला दर्ज करने के लिए अफसरों से सलाह ले रही है।
क्या है पूरा मामला
शहर के हजीरा थाना के प्रभारी TI तिमेश छारी ने पड़ाव थाना में शिकायत करते हुए बताया है कि कुछ दिन पहले उनकी फेसबुक पर एक 23 वर्षीय युवती से पहचान हुई थी। इसके बाद वह वीडियो कॉल पर बात करने लगी। कुछ दिन बाद मोबाइल पर बात होने लगी। इस दौरान एक-दो बार मुलाकात हुई। पर 2 नवंबर को युवती ने TI छारी को कॉल लगाया और बोली कि मैंने तुम्हारा वीडियो बना लिया है, जिसको मैं वायरल कर दूंगी। यदि आप चाहते हो कि मैं वीडियो वायरल नहीं करूं तो मुझे पांच लाख रुपए दे दो। उसने फूलबाग इलाके में सांई बाबा मंदिर के पास TI हजीरा को मिलने बुलाया। बदनामी के डर से और अपने पद का सम्मान करते हुए TI छारी मंदिर के पास पहुंचे तो वहां युवती के साथ एक लड़की और एक लड़का खड़ा था। लड़की को सहेली और लड़के को भाई बताते हुए युवती ने परिचय करवाया। इसके बाद मैंने उसे पांच लाख रुपए दिए। यह रुपए मैंने अपने एक दोस्त से उधार लेकर दिए थे।
2 दिन बाद थाने पर आ धमकी युवती, किया ब्लैकमेल
पांच लाख रुपए दिए हुए TI छारी को अभी दो दिन भी नहीं हुए थे कि 4 नवंबर (शनिवार) को युवती अपनी सहेली के साथ हजीरा थाना पर आ धमकी। यहां TI के ऑफिस में पहुंचकर कहा कि उसे पांच लाख रुपए और चाहिए। जिस पर TI ने कहा कि दो दिन पहले ही उसने पांच लाख रुपए दिए थे। यहां युवती का कहना था कि पांच लाख रुपए नहीं दिए तो वह उस पर रेप का मामला दर्ज करा देगी। इसका जिम्मेदार तुम खुद ही होगे। इससे TI छारी घबरा गए।
TI पहुंचा पड़ाव थाने कराई FIR
युवती की लगातार ब्लैकमेलिंग और रेप की धमकी से परेशान होकर TI हजीरा तिमेश छारी पड़ाव थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पूरा मामला हनीट्रैप का समझ आते ही पड़ाव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती व उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया है। युवती के पास से 2.40 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।
युवती ने लगाए TI पर रेप के आरोप
ऐसा भी पता लगा है कि जब पुलिस युवती को लेकर थाने आई तो युवती ने शोर मचाते हुए TI छारी पर फेसबुक पर दोस्ती के बाद मीठी-मीठी बातों मंे फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। युवती के इस आरोप के बाद सनसनी फेल गई। पड़ाव थाना पुलिस ने वरिष्ठ अफसरों को पूरे मामले से अवगत कराया है। अब TI के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने पर अफसर मंथन कर रहे हैं।
पुलिस का कहना
इस मामले में सीएसपी अशोक जादौन का कहना है कि थाना प्रभारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर एक युवती और उसके साथी को पूछताछ के लिए बुलाया है। उनसे कुछ रुपए भी मिले हैं। युवती ने भी कुछ आरोप लगाए हैं। इस संबंध में जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
