वेतन घोटाला में पीएचई के 3 अधिकारी और 1 ठेकेदार गिरफ्तार

ग्वालियर. पीएचई विभाग में वेतन घोटाला सामने आया था जिसकी शिकायत क्राइम ब्रांच थाने में संजय सोलंकी के द्वारा की गयी थी पुलिस ने संजय सोलंकी फरियादी बनाया है। इस मामले को लेकर एसआईटी बनाई गयी थी जांच पड़ताल में संजय सोलंकी मास्टर माइंड निकला है।
पीएचई के 4 लोग गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच एएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि 5 नवम्बर को पीएचई विभाग के विभाग के अधिकारियों ने वेतन घोटाला किया गया है। एसआईटी ने जब जांच की पता चला फरियादी ही मास्टर माइंड है। आरोपियों में रामनरेश करैया, संजय सोलंकी, निवासी तानसेन रोड, अशोक कचौरिया, तानसेन रोड, ठेकेदार राहुल वर्मा आदि को गिरफ्तार कर वेतन घोटाले में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *