नरोत्तम मिश्रा की सीट पर वोटिंग से पहले हो गया खेल

दतिया. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को दतिया से बडा झटका लगा है। दतिया के सीनियर राजनीतिक लीडर ग्ररूदेव शरण गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी की नीति और रीतियों से खफा होकर इस्तीफा दे दिया है साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी का समर्थन करने का संकेत दिया है। दतिया विधानसभा सीट गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की सीट है।
कांग्रेस से खफा हुए गुरूदेव शरण गुप्ता
गुरूदेव शरण गुप्ता ने नाराज होकर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। वे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रह चुके है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी का दामन छोडकर वे कांग्रेस में चले गए थे। अब उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड दिया। अब वे किस पार्टी में जाएंगे इसका खुलासा तो नहीं किया लेकिन बातों-बातों में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन का संकेत दिया है। सोमवार को वे सार्वजनिक रूप से किसका दामन थामेंगे इसका ऐलान कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *