NIA की छापेमारी में सैलून चलाते पकड़े गये दो आतंकी
कोटा. राजस्थान के कोटा में एनआईए ने पीएफआई के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों के नाम वाजिद अली और मुबारकअली है। दोनों गिरफ्तार आतंकी कोटा के रहने वाले हैं पीएफआई के लिये आतंकी वारदात की योजना बना रहे थे। दरअसल एजेंसी की जांच से पता चला की मोहम्मद आसिफ उर्फ आसिफ, सादिक और मोहम्मद सोहेल पीएफआई के ट्रेंड आतंकी है जो इस प्रतिबंधित आतंकी संगठन की आतंकी साजिशों में शामिल है।
यह तीनों आतंकी ट्रेंड हैं जो पीएफआई के लिये भर्ती करने में लगे थे और साथ ही उन्हें हथियार चलाने और आतंकी वारदातों को अंजाम देने की ट्रेनिंग दे रहे थे।
कंप्यूटर की हार्ड डिस्क बरामद
यह बात भी सामने आई है कि मुबारक अली और वाजिद दोनों के मोबाइल, कई दस्तावेज और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क बरामद की गई है. वाजिद युवाओं को जूडो कराटे का प्रशिक्षण देता है. मुबारक अली का कोटा में सैलून है. प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों को हिरासत में लिया गया. जानकारी के अनुसार मुबारक पीएफआई के साथ ही एसडीपीआई से भी जुड़ा है.
जकात के नाम पर पैसा जमा
ये लोग अपनी मसूंबो को पूरा करने के लिये मुस्लिम धर्म के लोगों से जकात के नाम पर पैसा जमा कर रहे थे और इस पैसे का इस्तेमाल भर्ती किये गये लोगों को ट्रेनिंग- देने में इस्तेमाल कर रहे थे. इनके इसी इरादों के बाद भारत सरकार ने सितंबर 2022 में PFI को प्रतिबधिंत संगठन घोषित कर दिया था ताकी इनके खतरनाक इरादों पर रोक लगायी जा सके. इससे पहले जनवरी में भी एनआईए ने कोटा के विज्ञान नगर में छापेमारी की थी.
