झाडियों में घुसी अनियंत्रित बस, 27 यात्री घायल
खरगोन. शुक्रवार को कसरावद क्षेत्र के दोगावां से सेगांव में दुर्घटनाएं हो गई। दोगावां में यात्री बस अनियंत्रित होकर झाडियों में जा घुसी। इसमें 27 यात्री घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना सेगांव क्षेत्र के तिरी में हुई। यहां स्कूली वेन पलट गई। इसमें चार बच्चे घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सुबह 7 बजे जिला मुखालय से 40 किमी दूर कसरावद के दोगावां के पास यात्री बस (एमपी 12 आरआर 1212) अनियंत्रित होकर झाडियों में जा घुसी। इसमें 27 लोग घायल हो गए। बस में 80 यात्री सवार थे। वहीं चालक और परिचालाक फरार हो गए। घायलों का इलाज कसरावद अस्पताल में चल रहा है।
यात्रियों के अनुसार घटना के अफरा तफरी मच गई। सभी यात्री चिल्लाने लगे। कोई कांच फोडकर निकला तो किसी ने खिडकी से बाहर निकलकर जान बचाई। रोड से निकलने वाले राहगीरों ने यात्रियों को निकाला। घटना में 27 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। यात्रियों के अनुसार चालक बस को तेज गति से संचालित कर रहा था। इससे बस अनियंत्रित हो गई।
