ग्वालियर को मिला सिटी ऑफ म्यूजिक का दर्जा में मेरी गिलहरी भूमिका-हर्षित गिरि, म्यूजिक डायरेक्टर

ग्वालियर. सिटी ऑफ म्यूजिक बनी इसके लिये मौहम्मद का गौस का मकबरा, तानसेन की जन्मस्थली, बॅजू बाबरा के रियाज, हद्दू-हस्सू खां की मजार और राजा मानसिंह की कडी मेहनत ने वर्षो से पहले ही ग्वालियर के संगीत सम्राट तानसेन ने ग्वालियर को संगीत की नगरी की पहचान दिखाई। इसके बाद राजामान सिंह की स्मृति को चिरस्थाई यादगार बनाने के लिये राजा मानसिंह के नाम संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी। लेकिन इसके बाद भी आज के समय में संगीत को वर्तमान संगीत की ऊंचाईयों पर ले जाने के लिये युवा ने भी देश का नाम दुनियाभर में रोशन किया है हम बात कर रहे शहर के युवा संगीतकार हर्षित गिरि। 2020‘2021 के बीच 3 गानों का मैसब कड़ी मेहनत और दिन-रात मेहनत करके बनाया, इस गीत में हर्षित के अलावा 2 और दोस्तों ने भी आवाज दी। इस मैसब ने स्पोटी फ़ाई एप (स्ट्रीमिंग) पर धूम मचा दी इस गीत को पूरे दुनिया लगभग ढाई करोड़ श्रोताओं द्वारा सुना गया।
दुनिया भर के 3 देशों ने किया पसंद
दुनिया के मानचित्र पर विकसित देशों के रूप में जाने वाले देश में भारत, पाकिस्तान कनाड़ा आदि शहरों में सबसे अधिक मैसब (एलबम) को सुना गया और श्रोताओं से सराहना भी मिली। इस एलबम को तैयार करने में पूरा वर्ष का समय लगा। संगीत की यात्रा में हर्षित गिरि के दादा-दादी के साथ-साथ पिता केवी -1 अध्यापक विकास गिरि और माता गृहणी ने पूरा सहयोग करते हुए हौंसला अफजाई की।
एक माह में 30 हजार रूपये व्यू आये
हर्षित ने बताया कि एक महीने के अंदर 30 हजार लोगों ने यूट्यूब पर भी देखा। यह एलबम लगभग 6 माह तक वायरल रहीं। इस गीत की सफलता के बाद मुशायरा नाम की बैबसीरिज भी बनाई।
बैवसीरिज मुशायरा की मुंबई में हुई शूट
हर्षित गिरि ने बताया कि हमने बैवसीरिज मुशायरा नाम से बनाई इसको हमने मुंबई में फिल्माया। इस बैवसीरिज में प्रख्यात अभिनेता राकेश बैदी, अरूण बाली ने अभिनय किया है। बैवसीरिज वर्ष 2021-22 के बीच बनकर तैयार हुूई। आज भी मैक्स प्लेयर चल रही है।
दूसरे स्थान पर कर रहीं ट्रैंड
बैवसीरिज मुशायरा मैक्स प्लेयर पर टॉप-10 में दूसरे स्थान पर ट्रैंड कर रही है। इसमें मैंने बतौर म्यूजिक डायरेक्टर की भूमिका रही है। मैंने 2 घंटे का बैकग्राउण्ड म्यूजिक (बीजीएम) दिया है। जिसे बेहद पसंद किया गया। इसमें 2 गाने में मेरे द्वारा लिरिक्स, आवाज और कम्पोजिशन किया है। जिसे एफएम 91.7 पर सुना जा सकता है। भारत के 4 मैट्रो शहर मुंबई, चंडीगढ़, पूणे और कोलकता और बैंगलोर में सुना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *